फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tight security arrangements made in Baba Balak Nath temple

बाबा बालक नाथ मंदिर में सुरक्षा के किए पुख्ता प्रबंध

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements made in Baba Balak Nath temple
बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक बाबा बालक नाथ मंदिर जाने वाले बैरियर नंबर 2 पर वाहनों की चेकिंग क? - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए गए हैं। खालिस्तान आंदोलनकारियों को लेकर भी पुलिस और गुप्तचर विभाग मुस्तैद है। दियोटसिद्ध मंदिर की सुरक्षा के लिए अब स्थायी तौर पर 16 पूर्व सैनिकों की नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के माध्यम से की गई हैं। इसके अलावा यहां पुलिस विभाग के 28 और होमगार्ड के 60 जवानों की भी तैनाती की गई है। शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में यह मंदिर 16 घंटे खुला रहता है। मंदिर में सुरक्षा संभालने वाले कर्मचारी दो शिफ्टों में ड्यूटी देते हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में काफी भीड़ उमड़ती है तो उस दौरान इन कर्मचारियों से तीन शिफ्ट में ड्यूटी ली जाती है। मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से मेटल डिटेक्टर मशीनों से जांच भी की जाती है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से शनिवार व रविवार को लगभग 35,000 श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। आम दिनों में दो-तीन हजार के करीब श्रद्धालु रोजाना मंदिर में माथा टेकते हैं।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में हर साल 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र महीना चलता है और इस महीने में ढाई सौ के करीब पुलिस व होमगार्ड के जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं। अब पूर्व सैनिकों को भी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। इधर, मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, होमगार्ड और पूर्व सैनिकों की तैनाती मंदिर में की गई है। रिजर्व के तौर पर लगभग 25 पुलिस जवान बाबा बालक नाथ मंदिर में उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवानों को संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed