फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thyroid tests are not being done in government labs

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी लैब में नहीं हो रहे थायराइड के टेस्ट

Tue, 24 Sep 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
बार-बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का हल
विज्ञापन


तीन माह से बंद पड़ी है सरकारी लैब में थायराइड टेस्ट की सुविधा

मरीजों को थायराइड टेस्ट करवाने के लिए करना पड़ रहा है बाहर का रुख
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बढ़ता जा रहा है अव्यवस्थाओं का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की सरकारी लैब में करीब तीन माह से थायराइड टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद यहां पर टेस्ट की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों की ओर रुख करना पड़ता है। यहां पर थायराइड की मशीन खराब पड़ी है। अस्पताल की क्रस्ना लैब में भी थायराइड टेस्ट करवाने की सुविधा उपलब्ध है लेकिन वहां पर भी हर समय भीड़ होती है और दो दिन बाद रिपोर्ट दी जाती है। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी लैब में ये टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। मरीजों कपिल, मुकेश, रजनीश, अनिल, सुरेश, नेहा, सुरभी, शकुंतला आदि ने कहा कि यहां पर थायराइड टेस्ट करवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। अव्यवस्थाओं का माहौल है लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मांग की शीघ्र सरकारी लैब में थायराइड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि राहत मिले। इस बारे में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सरकारी लैब की समस्या का हल कर दिया जाएगा लेकिन क्रस्ना लैब में सरकारी दरों पर भी टेस्ट किए जाते हैं। मरीजों को वहां पर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed