{"_id":"6adbbe31e4bb2267d30c3fc5","slug":"three-youths-from-hamirpur-will-participate-in-the-state-level-youth-parliament-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-213083-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से तीन युवा राज्य स्तरीय युवा संसद में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से तीन युवा राज्य स्तरीय युवा संसद में लेंगे भाग
Sat, 24 Oct 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेरा युवा भारत हमीरपुर की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026-27 के तहत विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में युवा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इसमें से तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना तथा उनमें तार्किक सोच, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु 17 अगस्त, 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक पात्र युवा माई भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 नवंबर से सात दिसंबर तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नौ और 10 जनवरी, 2027 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में होगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट दिए जाएंगे। निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन होगा और हमीरपुर से तीन युवाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।