{"_id":"658730bb60f2f149c507cec4","slug":"three-sent-to-jail-one-on-police-remand-in-case-of-death-due-to-hunters-bullet-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-17046-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिकारी की गोली से मौत के मामले में तीन जेल भेजे, एक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिकारी की गोली से मौत के मामले में तीन जेल भेजे, एक पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत बड़ैहर पंचायत की सीर खड्ड के किनारे गोली लगने से शिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को शनिवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया। अदालत ने तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत और एक को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियारों को रिकवर करने में जुटी है। मनोज कुमार गांव हनोह, विपिन कुमार गांव धमरोल व कपिल देव गांव नगरोटा गाजियां को तीन जनवरी 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि दिनेश कुमार गांव लगमन्वीं को 26 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 19 दिसंबर को पांच लोग कुत्तों के साथ शिकार करने के लिए निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही बड़ैहर में सीर खड्ड के किनारे जंगली सुअरों को मारने के लिए घेरा डाला गया तो साथ शिकार करने गए बलबीर सिंह (55) पुत्र मरचू राम निवासी बड़ैहर की गोली लगने से मौत हो गई। भोरंज पुलिस ने जितेंद्र कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव बडैहर की शिकायत पर चार आरोपियों दिनेश कुमार गांव लगमन्वीं, मनोज कुमार गांव हनोह, विपिन कुमार गांव धमरोल व कपिल देव गांव नगरोटा गाजियां को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।