फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three day-boarding schools are being ground in the mill of politics in CM's home district

Hamirpur (Himachal) News: सीएम के गृह जिले में सियायत की चक्की में पिस रहे तीन डे-बोर्डिंग स्कूल

Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना डे-बोर्डिंग स्कूल सियासत की चक्की में पिस रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन और भोरंज विस क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन हाल ही में उपचुनावों का गवाह बने जिले के तीन अन्य विधानसभा क्षेत्र में सियासी पेच फंस गया है।
विज्ञापन

यही वजह है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में यह स्कूल कहां बनेगा, यह अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। वहीं, हमीरपुर में एफसीए केस में मामला अटका है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में स्कूल के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के साथ बजट भी मिल गया है, लेकिन यहां पर शिलान्यास की राहत ताकी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में तीन डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य दो वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। सुजानपुर और हमीरपुर में निर्माण कार्य को लेकर भूमि संबंधी कार्य पूरे नहीं हुए हैं। वहीं, बड़सर विधानसभा में कार्य शिलान्यास न करने की वजह से अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व चमियाणा में निर्माण कार्य के लिए भूमि का चयन किया गया था, लेकिन विभाग तर्क दे रहा है कि यहां पर जमीन की कमी के चलते करोट में भूमि सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य को लेकर रिपोर्ट तैयार होगी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कल्लर दत्याला में भूमि चयनित की गई है, लेकिन एफसीए केस के लंबित होने से भूमि विभाग के नाम नहीं हो पा रही है। इसके साथ बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कोहड़रा में डेढ़ वर्ष पूर्व निर्माण कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हुआ है, लेकिन बजट राशि के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2024 में भोरंज दौरे के दौरान कराहा में डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी थी, जिसके बाद निर्माण कार्य चला हुआ है।



कोट
सुजानपुर में नए सिरे से डे-बोर्डिंग स्कूल निर्माण के लिए भूमि सर्वे किया गया है। हमीरपुर के कल्लर दत्याला की एफसीए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बड़सर में स्कूल का शिलान्यास शेष है। नादौन और भोरंज विस क्षेत्रों में स्कूल भवनों को निर्माण चला हुआ है।
डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed