{"_id":"6707e00bb7908daabb0ae291","slug":"threat-to-kill-vice-president-of-panchayat-samiti-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138128-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
बीते दिनों कानूनगो सहित तीन लोगों से पूछताछ किए जाने के मामले से जुड़ रहे तार
पुलिस ने कानूनगो की शिकायत पर ग्रामीणों पर केस किया है दर्ज
अब पंचायत समिति हमीरपुर उपाध्यक्ष की ओर दी गई है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा को विशेष समुदाय के व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में संजीव शर्मा की ओर से एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी को धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इस मामले में एसपी हमीरपुर की ओर से सदर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों दड़ूही पंचायत के मटाहणी गांव में विशेष समुदाय के कुछ लोगों को सड़क पर रोके जाने और नाम पता पूछे जाने का मामला भी चर्चा में रहा था। इस मामले की जानकारी भी पुलिस को पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा की ओर से दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। जिन लोगों को ग्रामीणों ने रोका था वह पुलिस के आने से पहले शस्त्र गांव के लोगों के साथ चले गए थे।
बाद में पुलिस इन लोगों को थाने में लाई थी और जांच में पता चला था कि यह तीनों लोग एक परिवार के थे, जिनमें से एक फील्ड कानूनगो है जो हमीरपुर में कार्यरत है। इस मामले में बाद में कानूनगो की ओर से ग्रामीणों पर रास्ता रोकने की शिकायत पुलिस में दी थी। कुछ ग्रामीणों को नामजद किया गया है। अब शस्त्र निवासी एक व्यक्ति की ओर से संजीव शर्मा को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। फोन के ऑडियो रिकार्डिंग की भी जांच की जा रही है। संजीव शर्मा का कहना है कि उन्हें विशेष समुदाय के कई लोगों के लगातार फोन आ रहे हैं। उन्हें गाली गलौज भी किया गया है। एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिली है। थाना सदर को मामले में जांच के निर्देश दिए गए है।