फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thousands of liters of water wasted due to pipe breakdown, The drinking water supply of the area was also affected, the department sent the team on the spot

पाइप टूटने से व्यर्थ बह गया हजारों लीटर पानी

Mon, 17 May 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। ग्राम पंचायत रंगस के गांव बन्न के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ ही सोमवार को जलशक्ति विभाग की मुख्य पाइप टूटने से टैंक का सारा पानी व्यर्थ बह गया। जिससे संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति दिन भर प्रभावित रही। स्थानीय लोगों आयूब खान, लियाकत अली, इस्लाम दीन तथा मुस्ताक आदि ने कहा कि सुबह जैसे ही अपनी दिनचर्या के चलते अपने काम पर निकले तो मेडिकल कॉलेज के पास बन्न को जाने वाली सड़क के किनारे पानी की पाइप टूटी हुई थी। जिससे तेज जलधारा बह रही थी।
विज्ञापन

उसके बाद यह सूचना जलशक्ति विभाग को दूरभाष पर दी। इसके बारे में जलशक्ति विभाग के सुपरवाइजर ज्ञान चंद ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा दूरभाष पर पाइप टूटने की सूचना मिली थी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते शायद ऐसी दिक्कत आई है। इसके लिए एक फील्ड टीम मौके पर रवाना कर दी है तथा शीघ्र ही इस पाइप की मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पाइप टूटने की वजह से पानी की थोड़ा कमी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed