फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Those who did excellent work in FourHP NCC Hamirpur Unit honored

Hamirpur (Himachal) News: फोरएचपी एनसीसी हमीरपुर यूनिट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

Tue, 27 Feb 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Those who did excellent work in FourHP NCC Hamirpur Unit honored
फोरएचपी एनसीसी यूनिट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करते हुए अधिकारी। संवाद
हमीरपुर। फोरएचपी एनसीसी हमीरपुर यूनिट में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2023-24 में फोरएचपी एनसीसी हमीरपुर यूनिट को तीन प्रशंसा पत्र कर्नल एसएस रावत के माध्यम से प्राप्त हुए। वरिष्ठ सहायक मुनीष कुमार एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महल हमीरपुर की सेकेंड ऑफिसर सीमा को उनकी उत्कृष्ट सेवा, सार्थक कर्तव्य निष्ठा एवं सत्य निष्ठा और राष्ट्रीय कैडेट कोर में अन्य अधिकारियों व कर्मियों के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, फोर एचपी एनसीसी यूनिट हमीरपुर के कैडेट संभवी डोगरा को उनकी सैन्य क्षमता एवं उच्च स्तर की भावनात्मक स्थिरता, दूरदर्शिता और रचनात्मक सोच, एनसीसी परेड के दौरान अच्छा प्रदर्शन के लिए महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। कैडेट पूर्व एसयूओ जितेंद्र दत्त शर्मा ने एनएनएस के शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं सामूहिक चर्चा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूबेदार शशि पाल तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फोरएचपी एनसीसी यूनिट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करते हुए अधिकारी। संवाद

फोरएचपी एनसीसी यूनिट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करते हुए अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed