फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This time the Shobha Yatra will take place in the chariot

Hamirpur (Himachal) News: इस बार रथ में निकलेगी शोभा यात्रा

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर प्रशासन की ओर से गठित कमेटियों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

मेले के दौरान पुवारी खानदान ने इस बार रथ के माध्यम से झांकियां निकालने का निर्णय लिया है। पुवारी खानदान की ओर से वर्षों से होली मेले में झांकियों का आयोजन किया जाता है। पुराने समय में वाहन न होने पर मेले के दौरान कहार के कंधों पर डोली उठाकर शोभा यात्रा निकाली जाती थी। समय बदलने के साथ-साथ बाद में ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों के माध्यम से झांकियां निकाली जाने लगीं लेकिन इस वर्ष पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस बार पुवारी खानदान की ओर से रथ के माध्यम से झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

इसमेें चार दिन चार अलग-अलग झांकियां निकाली जाएंगी। लोअर बाजार से झांकियां निकालने वाले अजय पुवारी ने बताया कि कृष्ण लीला, माता दुर्गा, राम दरबार और शिव पार्वती आदि की आकर्षक झांकियों को रथ के माध्यम से आगामी चार दिन में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed