फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This time the boat of revenue did not cross the swing during Holi festival

Hamirpur (Himachal) News: होली उत्सव में इस बार झूले से पार नहीं लगी राजस्व की नैया

Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौगान में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में झूले से होने वाली आमदन से राजस्व की नैया डगमगा गई है। झूले की बोली पिछले साल के मुकाबले कम लगी है। इस साल करीब 22 लाख रुपये कम बोली लगी है। साल 2024 में झूले की बोली करीब 73 लाख रुपये लगी थी।
विज्ञापन

वहीं साल 2025 में झूले की बोली 51 लाख 11 हजार रुपये रही है। पिछले साल के मुकाबले 21,89,000 रुपये बोली कम रही है। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव को लेकर शुक्रवार को झूलों की बोली लगाई। बोली में सात बोलीदाताओं ने भाग लिया। विवेक शर्मा ने झूले की अधिकतम करीब 51 लाख 11 हजार रुपये की बोली लगाई। इसके अलावा बारिश के कारण डोम की बोली नहीं हो पाई। 24 घंटे के भीतर बोलीदाता को प्रशासन के पास निर्धारित राशि जमा करवानी होती है। वर्ष 2024 के होली मेले में अकेले झूले की बोली से प्रशासन ने साढ़े 73 लाख रुपये अर्जित किए हैं और डोम नंबर एक से 26 लाख और डोम नंबर दो से साढ़े 25 लाख रुपये राजस्व एकत्र किया था। इसके अलावा वर्ष 2023 में झूला और डोम बाजार की खुली बोलियां मात्र करीब साढ़े 61 लाख रुपये में संपन्न हुई थीं।
विज्ञापन



राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव के लिए शुक्रवार को झूला की बोली में सात बोलीदाताओं ने भग लिया। विवेक शर्मा ने झूले की अधिकतम 51 लाख 11 हजार रुपये की बोली लगाई। वहीं डोम की बोली बारिश होने के कारण नहीं हो सकी। झूले की बोली पिछले साल के मुकाबले कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजमेर, ईओ, नगर परिषद सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed