फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This time also the reason behind the spread of diarrhea was not clear.

Hamirpur (Himachal) News: इस बार भी नहीं हुए डायरिया फैलने के कारण स्पष्ट

Fri, 27 Sep 2024 10:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
दोबारा जांच के लिए भेजे सैंपलों की रिपोर्ट भी सामान्य
विज्ञापन


स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के पांच गांवों में फैला था डायरिया

छह माह पहले भी नहीं लगे थे कारण पता, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के पांच गांवों में डायरिया फैलने के कारण क्या रहे हैं, इसका पता इस बार भी नहीं चल पाया है। हर बार जिले में डायरिया फैल रहा है। इसके कारण जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग नहीं जान पर पा रहा है। डायरिया एक जलजनित रोग है। यानी दूषित पानी पीने या दूषित खाना खाने से अधिकतर डायरिया फैलता है। इस क्षेत्र में कैसे बार-बार डायरिया फैल रहा है यह बात साफ नहीं हो पाई है। इस बार 12 सितंबर को डायरिया के मामले सामने आए। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग फील्ड में उतरा और लगातार स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य विभाग ने 13 पानी के सैंपल विभिन्न स्रोतों से लिए।



आधे सैंपलों की रिपोर्ट पहले ही आ गई थी लेकिन छह सैंपल जिनमें अनियमितताएं पाई गई थीं वहां से स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से सैंपल लिए और जांच के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 18 सितंबर को जांच के लिए भेजे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। अब उन सैंपलों की रिपोर्ट भी ठीक आई है। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जब तक रिपोर्टें आती है तब तक पानी साफ हो गया होता है और क्षेत्र में डायरिया भी खत्म हो चुका होता है। डायरिया कैसे फैला, इस बात का पता ही नहीं चल पाया। बार बार क्षेत्र में डायरिया फैल रहा है। यह चिंताजनक है। छह माह पूर्व भी यहां पर डायरिया फैला था। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण ने कहा कि जिन सैंपलों को दोबारा से जांच के लिए भेजा था उनकी रिपोर्ट आ गई है तथा रिपोर्ट ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed