फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thieves took away 12 cases of liquor and 43 thousand cash from contract in Sulgawan

Hamirpur (Himachal) News: सुलगवान में ठेके से शराब की 12 पेटियां और 43 हजार नकदी ले उड़े चोर

Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत सुलगवान में चोरों ने शराब के ठेके के ताले तोड़कर अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां और 43 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी के मामले की छानबीन की। सुलगवान ठेके के सेल्समैन विनोद कुमार ने कहा कि गत रात को 12 बजे के आसपास शराब के ठेके को बंद करके चला गया। जब सुबह सात बजे के आसपास ठेके पर पहुंचा तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। इसके बाद सेल्समैन के द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सेल्समैन ने बताया कि 12 पेटियां अंग्रेजी शराब और 45,000 रुपये की नकदी चोरी हुई। पुलिस द्वारा आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है। चोर अपनी जैकेट शराब के ठेके में ही छोड़कर चला गया है। भोरंज एसएचओ मस्तराम नायक ने कहा कि सुलगवान चौक पर अंग्रेजी शराब के ठेके में चोरी हुई है। मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed