{"_id":"66868a7ea09e3967d80ce961","slug":"thieves-stole-solar-light-batteries-from-the-courtyard-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130891-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंगन से सोलर लाइट की बैटरी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंगन से सोलर लाइट की बैटरी चुरा ले गए चोर
विज्ञापन
डिडवी टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत टिक्कर कटोचा गांव में सोलर लाइट की बैटरी चोरी हुई है। सोलर लाइट के मलिक राजेंद्र कटोच ने कहा कि गत रात्रि चोरों ने सोलर लाइट को उखाड़ा और उसके बीच से बैटरी को निकाल कर ले गए। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट आंगन में लगी हुई थी और चोरों ने बड़ी होशियारी से इसे उखाड़ा है।
इस संबंध में भोटा पुलिस चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी गई है। पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुरजीत कटोच ने कहा कि इस पंचायत में करीब 80 सोलर लाइटें लगवाई गई थीं, जिसमें से लगभग 60 की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न घटें, इसलिए चोरों को शीघ्र पकड़ा जाए। इस बारे में भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।