{"_id":"657f47d5659ce57ebd02d418","slug":"thieves-stole-jewelery-and-cash-worth-lakhs-in-bhumpal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16536-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भूंपल में चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भूंपल में चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भूंपल गांव के ठुडियाल गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब 25 लाख के सोने व चांदी के गहनों सहित कुछ नकदी पर हाथ साफ किया है। परिजन घर बंद करके बाहर गए हुए थे। उनके वापस आने के बाद चोरी का खुलासा हुआ है। राजीव कुमार पुत्र नंदलाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 13 दिसंबर की रात को किसी चोर गिरोह ने उनके घर में घुसकर लाखों के गहनों और नकदी को चुरा लिया है।
राजीव कुमार ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, जिसके कारण पिछले एक महीने से घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इस दौरान उन्होंने घर की देखभाल करने के लिए गांव के अनिल कुमार पुत्र देवराज को जिम्मेदारी दी थी ताकि वह घर में साफ सफाई की व्यवस्था को बनाए रखे। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को जब वह घर की साफ सफाई करने के लिए गया तो उसने देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई आरंभ कर दी। लेकिन नुकसान का पता तब चला जब दो दिन बाद सभी परिवार वाले घर पहुंचे। राजीव ने बताया कि उनकी माता शारदा देवी पत्नी शिवानी, भाभी पूजा सहित उनकी बहनों कुसुम बाला और किरण बाला के सभी आभूषण गायब थे। इसके अतिरिक्त लगभग 10 हजार की नकदी भी उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे सुहागियों, शगुन के कपड़ों और रूमालों में से भी धन निकाल लिया है। इसके अतिरिक्त सभी अलमारी और बेड बॉक्स को खोल-खोल कर खंगाला गया है। उनकी दोनों बेटियां किरण बाला और कुसुम बाला ने भी अपनी माता शारदा देवी के पास ही अपने सारे आभूषण रखे थे, जिससे कुल मिलाकर 25 से 30 लाख के नुकसान का अंदेशा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि चोरों को जल्द से जल्द ढूंढ कर उनके पूरे जीवन की जमा पूंजी को सुरक्षित उन तक पहुंचाएं। जिला पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।