{"_id":"654fbd84c91a88eda705cd89","slug":"thermal-screening-has-been-happening-in-the-open-for-three-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13558-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन वर्षों से खुले में ही हो रही थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन वर्षों से खुले में ही हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन सालों से अस्पताल में आने वाले मरीजों की खुले में ही थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। आजतक यहां पर कर्मचारियों और मरीजों के लिए किसी भी तरह के शेड का निर्माण नहीं किया गया। कोरोना काल से ही अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। इससे मरीजों का तापमान व पर्चियों पर मुहर लगाने का कार्य किया जाता है।
वहीं, यहां पर ही कोरोना के लिए व्यक्तियों के सैंपल लिए जाते हैं। ऐसे में यहां न तो अलग से शेड का निर्माण किया गया है और न ही जो कर्मचारी यहां बैठते हैं उनके लिए शेड या अलग कमरा है। ऐेसे में ठंडी हवा चलने आदि पर खासी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत कोरोना के सैंपल लेने के लिए होती है। खुले में ही सैंपल लिए जाते हैं और हर व्यक्ति यहां से गुजरता है। लोगों विरेंद्र, अजय, मोहित, ममता, कल्पना, पूनम आदि ने कहा कि यहां पर अलग से कैबिन होना चाहिए जहां पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि वहां पर छत पर टीन डाली गई है और थर्मल स्क्रीनिंग वहीं की जाती है।