फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will no longer be under MNREGA in panchayats, construction of dungs and security walls

Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों में अब मनरेगा के तहत नहीं होगा डंगों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण

Thu, 31 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 31 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत 52 पंचायतों में अब मनरेगा के तहत डंगों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी राजेश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों में साफ किया गया है कि प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से मनरेगा के तहत होने वाले इन कार्यों पर रोक लगाई गई है। सरकार के इस फैसले व बीडीओ के निर्देशों पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है कि मनरेगा के तहत डंगों का निर्माण उनकी आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन था। इसके अलावा अपनी निजी भूमि पर डंगे बनाने में असमर्थ छोटे किसान सरकारी सहायता पर बहुत अधिक निर्भर थे।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में डंगों का निर्माण एक प्रमुख गतिविधि थी। इस पर रोक लगने से अकुशल श्रमिकों के लिए उपलब्ध काम के दिनों में कमी आने की आशंका है, जिससे उनकी वार्षिक आय प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने इस फैसले पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed