फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be dustbin in every house of Dho village.

Hamirpur (Himachal) News: ढो गांव के प्रत्येक घर में होगा डस्टबिन

Sun, 06 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
There will be dustbin in every house of Dho village.
कंज्याण पंचायत के ढ़ो गांव के ग्रामीण बैठक के दौरान उपस्थित
ग्रामीणों के लिए ग्राम सुधार सभा करेगी खरीद
विज्ञापन

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। कंज्याण पंचायत के ढो गांव को विकास के साथ स्वच्छता में आदर्श गांव बनाने का बीड़ा स्थानीय ग्राम सुधार सभा ने उठाया है। स्वच्छता के लिए जिला हमीरपुर के अन्य गांवों के लिए मिसाल कायम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए गांव के 200 घरों में प्रारंभिक स्तर पर डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की कंज्याण पंचायत के ढो गांव की ग्राम सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष सुकेश नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कंज्याण पंचायत के पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान संगठन के खंड अध्यक्ष पवन कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ढो गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए समस्त ग्रामीण सहयोग करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को नियमित तौर पर जागरूक किया जाएगा। गांव की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए खुले में कड़ा-कचरा फेंकने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक घर को कूड़ा-कचरा डालने के लिए डस्टबिन दिए जाएंगे। इसके लिए ग्रामीणों से आर्थिक सहयोग भी लिया जाएगा। पूर्व पंचायत प्रधान पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सुधार सभा के सदस्यों ने ग्रामीण रास्तों सहित संपूर्ण मार्गों की सफाई करके सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने गांव के जजंघर की ऊपरी मंजिल के निर्माण कार्य के लिए विधायक सुरेश कुमार की ओर से पांच लाख रुपये की राशि देने के लिए आभार प्रकट किया। बैठक में दिले राम, जगरूप सिंह, परमानंद, अश्वनी कुमार, कै. देशराज, राजेश वर्मा, शशीपाल, रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed