फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was a huge crowd of devotees on the fourth Navratri Friday at Santoshi Mata Temple Ladour located in Ladour town of sub-division Bhoranj.

Hamirpur (Himachal) News: संतोषी माता मंदिर में कांगड़ा बैंक के चेयरमैन पठानिया ने किया कन्या पूजन

Fri, 12 Apr 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
भंडारे का किया शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लदरौर कस्बे में स्थित संतोषी माता मंदिर लदरौर में चौथे नवरात्र शुक्रवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और कन्या पूजन कर बैंक की ओर से लगने वाले विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा बैंक के वर्तमान कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों की ओर से हर वर्ष नवरात्र में भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर में 2500 से 3000 श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक जारी रहा। इस दौरान निदेशक देशराज ठाकुर, एजीएम हमीरपुर हंसराज चांदला, एचआर भाटिया, जीवन भाटिया, लदरौर बैंक के मैनेजर सुनील चौधरी, हेमंत गुप्ता जाहू, पूर्व एजीएम प्रकाश चंद शर्मा, पूर्व मैनेजर व संतोषी माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष नंदलाल रणौत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed