{"_id":"6636263631f11f3fac07ee88","slug":"there-is-no-lift-facility-for-the-disabled-in-baba-balak-nath-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126921-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में नहीं है दिव्यागोंं के लिए लिफ्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में नहीं है दिव्यागोंं के लिए लिफ्ट की सुविधा
विज्ञापन
गेट नंबर दो से लेकर गुफा तक जाने वाले रास्ते की सीढि़यों से उतरने में होती है दिक्कत
बाबा के दरबार हर वर्ष चढ़ाया जाता है करोड़ों का चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए आज तक लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। इससे ऐसे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि, बाबा के दरबार में हर वर्ष करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। चैत्र मेले के दौरान शनिवार और रविवार को बैरियर नंबर एक से लेकर अपर बाजार गेट नंबर दो तक दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए मुफ्त टैक्सी सेवा न्यास की ओर से मुहैया करवाई गई है परंतु गेट नंबर दो से लेकर गुफा तक जाने वाले रास्ते की सीढि़यों से उतरने में श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है।
बाबा बालक नाथ न्यास के पूर्व न्यासी कैप्टन सुरेंद्र सोनी, पुरुषोत्तम चंद शर्मा, धनीराम संगर ने कहा कि न्यास प्रशासन से यह मांग उठाई गई है कि गेट नंबर दो से लेकर गुफा तक जाने वाले रास्ते की सीढिय़ों पर ऐसी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए जिस पर बैठकर दिव्यांग श्रद्धालु बाबा की गुफा के दर्शन आसानी से कर सकें। इस बारे में बाबा बालक नाथ न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है। करीब 62 लाख का एक प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। इससे दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शनों के लिए सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।