फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no lack in Ashish Sharma's service spirit: Anurag

आशीष शर्मा के सेवा भाव में कोई कमी नहीं : अनुराग

Mon, 01 Jul 2024 03:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
There is no lack in Ashish Sharma's service spirit: Anurag
सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर। भाजपा।
आरोप, कांग्रेस सरकार ने 18 माह में हमीरपुर का कोई विकास नहीं करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में मोहिं, नालटी, अणु और नालवीं में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पिछले 18 महीने में सेवाभाव में कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अहंकार में डूब गई है। हिमाचल में अभी हो रहे तीन उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ हुए हो जाने चाहिए थे मगर कांग्रेस ने हार के डर से ऐसा नहीं किया। तीन उपचुनाव के रूप में कांग्रेस ने प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ डाला है। कांग्रेस को अपने निक्कमेपन और वादाखिलाफी से हार का डर सता रहा है। बार-बार आचार संहिता, ठप पड़े विकास कार्यों और अतिरिक्त बोझ से जनता आक्रोश में है।

उपचुनाव में जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और तीनों प्रत्याशी बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने 18 माह की सरकार में न ही प्रदेश के लिए और न ही हमीरपुर के लिए कुछ किया। 18 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने प्रदेश पर 25 हजार करोड़ का कर्ज बढ़ा दिया है। हिमाचल में जब डबल इंजन की सरकार थी तो प्रदेश में भाजपा ने खूब विकास करवाया मगर कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं। पिछले वर्ष हिमाचल में आपदा आई थी तब भी लोगों ने कांग्रेस का असल, चाल, चरित्र और चेहरा देख लिया था। मोदी सरकार ने राहत के लिए तुरंत 1762 करोड़ मुहैया कराए थे। मनरेगा के तहत हजारों करोड़ दिए और प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए 2700 करोड़ रुपये भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed