फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There are potholes on the Tapre Kale Amb road, it is difficult to even walk.

Hamirpur (Himachal) News: टपरे कालेअंब सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 16 Oct 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल चौक से टपरे गांव तक डाली जाएंगी पेवर टाइलें : विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। टौणीदेवी से वाया टपरे काले अंब संपर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग ने पक्का कर दिया है लेकिन टौणीदेवी अस्पताल चौक से आगे 100 मीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं। सड़क की खस्ताहालत को लेकर लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। 100 मीटर संपर्क सड़क की हालत खराब हो गई है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अभी एनएच का काम चला है। लोग अधिक से अधिक इसी सड़क मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि पूरे संपर्क मार्ग के लिए 10 लाख रुपये आया था लेकिन सड़क के कुछ हिस्से पर कार्य कर दिया गया है तथा कुछ हिस्से पर कार्य छोड़ दिया। लोगों ने इस संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। टौणीदेवी लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता देवराज का कहना है कि टौणीदेवी अस्पताल चौक से आगे 100 मीटर सड़क पर पेवर टाइलें लगाई जाएंगी। दस दिन के भीतर इस कार्य को आरंभ कर दिया जाएगा। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही दस दिन के लिए बंद रहेगी।



-काफी समय से इस संपर्क सड़क की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।-राय चौहान

-इस सड़क पर कई वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द इस मार्ग को ठीक करना चाहिए।
-पवन कुमार

-टौणी देवी अस्पताल चौक के पास 100 मीटर सड़क को लोक निर्माण विभाग जल्द पक्का करवाए। सड़क के इस हिस्से की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है।-रितेश चौहान

-इस सड़क मार्ग से रोजाना सकड़ों वाहन गुजरते हैं। दुर्घटना का शिकार होने पर कई बार तो चालकों को भारी क्षति होती है। लोक निर्माण विभाग जल्द इस सड़क की दशा सुधारे।-नवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed