फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   theft in hamirpur

दो घरों में नौ कमरों के ताले तोड़कर लाखों के सामान व नगदी पर हाथ साफ

Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
theft in hamirpur
लोहडर के खन्सरा गांव में चोरों ने बिखेरा सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लोहडर के खन्सरा गांव में चोरों ने दो घरों में घुसकर नौ कमरों के ताले तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिए हैं। हालांकि, चोरों ने मंदिर के ताले को भी तोड़ना चाहा लेकिन, सफल नहीं हो पाए। चोरी रात के समय हुई। घर के मालिक परिवार सहित हमीरपुर में रहते हैं। जबकि, उनके पैतृक घर में चोर रात को हाथ साफ कर गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पहले घर में चोर चारदीवारी को फांद कर प्रकाश चंद पुत्र सीता राम के मकान में घुसे और पहली मंजिल के पांच कमरों के ताले तोड़े। फिर दूसरी मंजिल पर चढ़कर दो कमरों के ताले तोड़ और सामान पर हाथ साफ कर गए। प्रकाश चंद का कहना कुछ नकदी सहित करीब एक लाख के बर्तन व अन्य सामान चोरी हुआ है। चोर कुक्कर, तवे, पीतल के बर्तन, नए कपड़े और जैकेट सहित अलमारी में सुहागियों में रखी नकदी को चुरा लग गए। प्रकाश चंद हमीरपुर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय चलाते हैं। सुबह ग्रामीण जब पशुओं के लिए चारा लाने गए तो उन्होंने देखा की प्रकाश चंद के घर की बिजली जली हुई है। जब वह घर की ओर गए तो देखा कि कमरे खुले हैं और सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने प्रकाश चंद को फोन पर इसकी सूचना दी। वहीं, प्रकाश चंद ने भोटा पुलिस सहायता केंद्र में इस वारदात की सूचना दी। वहीं चोरों ने साथ लगते मंदिर के ताले भी तोड़ने चाहे, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। इसके अलावा थोड़ी दूरी पर स्थित रमेश चंद के दो कमरों के ताले भी तोड़े गए और कुछ समान पर हाथ साफ कर गए। लोहडर पंचायत में चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed