फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The work of distributing text books to twenty-four cluster schools started.

Hamirpur (Himachal) News: चौबीस क्लस्टर स्कूलों को पाठ्य पुस्तकें वितरण करने का कार्य शुरू

Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The work of distributing text books to twenty-four cluster schools started.
मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज से अध्यापक स्कूलों के लिए किताबें ले जात
जाहू (हमीरपुर)। शिक्षा सत्र 2025-26 के शुरू होने से पहले ही सरकारी स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने किताबों का वितरण स्कूलों को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में शनिवार को किताबों का वितरण प्रधानाचार्य अनिल डोगरा की अध्यक्षता में शुरू किया गया। सोमवार 24 फरवरी को भी शेष रहते स्कूलों को किताबें दी जाएंगी। शिक्षा खंड भोरंज में छठी से लेकर जमा दो कक्षा के स्कूलों के चौबीस क्लस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

भोरंज स्कूल प्रशासन ने प्रत्येक कलस्टर के लिए अलग-अलग किताबों के बंडल कक्षा बार बनाए हैं, ताकि किताबों को उठाने की किसी प्रकार की समस्या न हो। स्कूल मांग के अनुसार शनिवार को चौदह स्कूलों ने अपनी पाठ्य पुस्तकें उठाकर स्कूलों में पहुंचा दी हैं, जबकि सोमवार को 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं और एक राजकीय उच्च पाठशाला नाहलवीं को किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अप्रैल माह से नए सत्र के शुरू होते ही स्कूलों में बच्चों को किताबें मिलेंगी और पढ़ाई शुरू हो जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने कहा कि शनिवार को किताबें बांटने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed