फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The way to earn money from dairy farm opened

Hamirpur (Himachal) News: डेयरी फार्म से खुला कमाई का रास्ता

Tue, 26 May 2026 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 May 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अपने हुनर और मेहनत के दम पर परिवार की आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। झनियारी गांव की अनीता ने घर पर लघु डेयरी फार्म शुरू कर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

अनीता ने डेयरी फार्म में दो गायें रखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने घर पर दुग्ध उत्पाद और जैविक खाद तैयार करने का काम शुरू किया। इससे वह हर महीने 10 से 12 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। अब वह स्थानीय दुकानों तक नियमित रूप से दुग्ध उत्पादों की सप्लाई भी कर रही हैं।
विज्ञापन

अनीता का परिवार पहले खेती और पशुपालन पर निर्भर था लेकिन सीमित आय के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उन्होंने दूध से बनने वाले उत्पाद तैयार कर बेचने का निर्णय लिया। शुरुआत में उन्होंने घर पर घी, पनीर, दही और मठ्ठा बनाकर आसपास के लोगों को बेचना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद बेहतर होने के कारण मांग लगातार बढ़ती गई। इसके बाद उन्होंने स्थानीय दुकानों में भी अपने उत्पाद पहुंचाने शुरू कर दिए। आज गांव और आसपास के बाजारों की कई दुकानों में उनके दुग्ध उत्पाद नियमित रूप से पहुंच रहे हैं।
अनीता ने घर पर गायों के लिए चोकर तैयार करने को आटा चक्की मशीन भी लगाई है। इससे वह चोकर के साथ मोटे अनाज का आटा पीसकर अतिरिक्त आय भी कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed