फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Una-Kalkhar road will be re-tarred after the monsoon.

Hamirpur (Himachal) News: ऊना-कलखर सड़क की बरसात के बाद होगी नई टारिंग

Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ऊना-कलखर वाया अग्घार मुख्य सड़क के मुंडखर पुल से जाहू बाईपास तक करीब तीन किलोमीटर हिस्से की बरसात के बाद नए सिरे से टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़क की हालत सुधारने के लिए एक करोड़ 62 लाख रुपये का प्राकलन तैयार कर उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजा है।
लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग जाहू के अधीन यह सड़क करीब 11 किलोमीटर लंबी है। बाड़ी चौक के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश में पानी खड़ा रहने से सड़क खराब होने के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है।
विभाग इस स्थान को ऊंचा कर सीमेंट पेवर ब्लॉक लगाने की योजना बना रहा है। तलाई गांव में ढाबे के पास भी बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां वाहनों के सड़क किनारे गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विभाग ने इस स्थान पर डंगे का निर्माण करने के साथ सीमेंट पेवर ब्लॉक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जगह-जगह सड़क उखड़ने और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुंडखर पुल से जाहू बाइपास तक करीब तीन किलोमीटर सड़क की टारिंग बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ 62 लाख रुपये का प्राकलन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा है। -मनोज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुभाग जाहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article