फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The tension of the elderly is over, pension will be available at the doorstep

खत्म हुई बुजुर्गों की टेंशन, घरद्वार मिलेगी पेंशन

Sat, 04 Sep 2021 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पेंशन के लिए अब बुजुर्गों को भटकने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग ने उनके लिए घरद्वार पेंशन का प्रबंध किया है। बुजुर्गों के लिए जिले में डाक विभाग जीवन प्रमाणपत्र घरद्वार बनाने के साथ ही दूसरी बड़ी योजना लेकर आया है। योजना में बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनरों को डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़ने पर घरद्वार पेंशन का लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन

डाक विभाग डाकिये के माध्यम से पांच हजार तक की राशि पेंशनर को उसके घर पर देगा। इसके अलावा अन्य पेंशनरों को भी पेंशन राशि को निकालने के लिए स्थानीय उपडाकघर में संपर्क करने पर पेंशन मिलेगी। आधार आधारित भुगतान के तहत डाक विभाग पेंशनरों को यह लाभ देगा। घरद्वार पेंशन पाने के लिए लाभार्थी को डाकिये या स्थानीय डाकघर में संपर्क करना होगा। कोरोना महामारी में इससे एक तो बैंकों और अन्य कार्यालयों में भीड़ कम होगी, दूसरा पेंशनरों को घरद्वार लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डाक विभाग मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने कहा कि पेंशनरों को डाक विभाग घरद्वार पेंशन देगा। बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनरों को अपना आधार नंबर बताना होगा और डाकिया उन्हें पांच हजार तक की राशि घर पर दे जाएगा। जबकि इससे अधिक निकासी के लिए पेंशनरों को नजदीकी डाकघर में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed