फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The team of animal husbandry and forest department together rescued the bull.

Hamirpur (Himachal) News: पशुपालन और वन विभाग की टीम ने मिलकर किया सांड का रेस्क्यू

Thu, 14 Dec 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The team of animal husbandry and forest department together rescued the bull.
भूंपल में पशु पालन विभाग एवं वन विभाग के कर्मचारी सांड का रेस्क्यू करते हुए।संवाद
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की पंचायत भूंपल में पशुपालन एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को मिलकर एक सांड का रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारी रैल डॉ. पंकज लखनपाल, अजय परमार, प्रवीण कुमार और वन विभाग से डॉ. नितिन कौशल, ग्राम पंचायत भूंपल के प्रधान हरीश कुमार एवं क्षेत्रवासी विशेष रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी रैल डॉ. पंकज लखनपाल ने कहा कि ग्राम पंचायत भूंपल के गांव भंगवाड़ी लाहड़ में एक सांड ने किसी पशुपालक की पशुशाला में घुसकर पशुपालक की लोहे की सीढ़ी को अपने गले मे फंसा लिया था। यह सांड क्षेत्र में इधर-उधर भाग कर क्षेत्रवासियों को भी घायल कर रहा था। इससे क्षेत्र में माहौल पूर्ण रूप से दहशत से भर गया था। इस सांड ने क्षेत्र में दो बाइकर को उस समय घायल कर दिया जब वह मुख्य सड़क मार्ग पर भागने लगा। पंचायत ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी। पशुपालन विभाग की ओर से वन विभाग के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए न केवल इस सांड के गले से लोहे की सीढ़ी को निकाला बल्कि पशु पालन विभाग ने सांड का बंधीकरण भी कर दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लखनपाल ने कहा कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पंचायत वासियों ने उनका भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed