फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Shaktipeeth resounded with cheers, 14 thousand devotees visited the goddesses.

Hamirpur (Himachal) News: जयकारों के गूंजे शक्तिपीठ, 14 हजार श्रद्धालुओं ने किए देवियों के दर्शन

Mon, 15 Dec 2025 07:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में क्रिकेट मैच और रविवार की छुट्टी होने के कारण शक्तिपीठों में रही भीड़
विज्ञापन

ज्वालामुखी में 9000, कांगड़ा में 1500 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 3500 श्रद्धालु हुए नतमस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को टी-20 मैच के चलते शक्तिपीठों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में रविवार को करीब 14 हजार श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने माता के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को ज्वालामुखी में 9000, कांगड़ा में 1500 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 3500 श्रद्धालु पहुंचे।
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इससे पहले शनिवार को भी लगभग 7,000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जबकि रविवार को 9,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्वालामुखी पहुंचे । मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि वीकेंड और धर्मशाला में टी-20 मैच के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से पंक्तिबद्ध दर्शन करवाए गए और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट रात्रि आरती के उपरांत बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांगड़ा के मंदिर अधिकारी शिवानी ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा में कम श्रद्धालुओं की संख्या देखी गई। वहीं, मंदिर अधिकारी चामुंड मंदिर राकेश कुमार ने बताया कि पहले श्रद्धालुओं की संख्या बिल्कुल कम हो गई थी। रविवार को मैच के चलते और स्कूलों के टूर आने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed