{"_id":"69ea6298d5c6c00e570899ce","slug":"the-road-will-be-expanded-from-dali-bridge-to-tatahar-at-a-cost-of-rs-80-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-191236-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डली पुल से तताहर तक 80 लाख रुपये में होगा सड़क विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डली पुल से तताहर तक 80 लाख रुपये में होगा सड़क विस्तार
Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
डली पुल से तताहर सड़क का विस्तारीकरण कार्य शुरू। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। डली पुल से तताहर तक करीब 750 मीटर लंगी सड़क का विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है। मंडी जिले के तहत इस क्षेत्र सड़क के विस्तारीकरण का कार्य 80 लाख रुपये से लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज की ओर से किया जा रहा है।
कार्य पूर्ण होने से 11 किलोमीटर सडक पर वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग की ओर से विस्तारीकरण के लिए भूमि की निशानदेही सफेद चूना लगाकर भूमि को चिह्नित किया है।
सड़क घुमारवीं से धर्मपुर वाया सरकाघाट सड़क को तताहर के पास जोड़ेगी। सड़क के विस्तारीकरण के लिए चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। इससे दो वाहनों की आवाजाही एक साथ आसानी से होगी। पूर्व में सड़क पर केवल एक समय में केवल एक ही वाहन गुजर पाता था, जिससे कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती थी अब कार्य होने से वाहन चालकों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कार्य पर सड़क के साथ पानी की निकासी के लिए दोनों ओर निकासी नालियों का निर्माण किया जाएगा और पानी डली में सीर खड्ड तक पहुंचाया जाएगा।
डली से तताहर तक सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भोरंज मंडल के अधीन करवाया जा रहा है। कार्य को पूर्ण करने के लिए मई तक का समय तय किया गया है ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज, भरेड़ी अनुभाग