{"_id":"68e176408c1ac3e20502f272","slug":"the-road-from-badhar-to-jhanikkar-via-kaiharvin-will-be-shiny-by-diwali-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-168923-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं \nसड़क दिवाली तक होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं सड़क दिवाली तक होगी चकाचक
Sun, 05 Oct 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं सड़क पर टारिंग का कार्य इस इस दिवाली उत्सव तक पूरा होगा। साढ़े नौ किलोमीटर सड़क का कार्य फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से किया जा रहा है।
सड़क पर बरसात के मौसम में कोई नुकसान नहीं हुआ है। निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने सड़क पर टारिंग करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। आठ किलोमीटर के क्षेत्र का टारिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष डेढ़ किलोमीटर कार्य को पूरा करने के लिए दिवाली तक का लक्ष्य रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग की जांच में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही पाई गई है। 3.9 मीटर चौड़ी बन रही इस सड़क पर वाहनों का आवाजाही व पास देने की अच्छी सुविधा होगी। लोगों को घरों और सड़क की सुरक्षा के लिए करीब 15 कंकरीट के डंगों को निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क को बारिश के पानी से बचाने के लिए करीब 6 किलोमीटर पक्की नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से करीब एक किलोमीटर नालियां तैयार कर ली गई है। पूरी सड़क की टारिंग पर 9 करोड़ 26 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।