फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The posts of workers and assistants will be filled in Anganwadi centers

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद

Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
पात्र महिला 26 नवंबर तक कर सकती हैं आवेदन, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया 29 को होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकााओं के पद भरे जाने हैॅं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत दाडीं के आंगनबाड़ी केंद्र धरौन, ग्राम पंचायत कंज्याण के आंगनबाड़ी केंद्र ढो-1 और ग्राम पंचायत उटपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मंढयार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायत टिक्कर बूहला के आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर लोअर, ग्राम पंचायत दिम्मीं के आंगनबाड़ी केंद्र दिम्मीं-2, ग्राम पंचायत अम्मण के आंगनबाड़ी केंद्र अम्मण पटवारियां, ग्राम पंचायत पंधेड के आंगनबाड़ी केंद्र टैहलू एवं आंगनबाड़ी केंद्र रजियार, ग्राम पंचायत बफडीं के आंगनबाड़ी केंद्र ठाणा लोहारां, ग्राम पंचायत बलोह के आंगनबाड़ी केंद्र नोहाड़ा, ग्राम पंचायत बारीं के आंगनबाड़ी केंद्र बारीं, ग्राम पंचायत सिकांदर के आंगनबाड़ी केंद्र सिसवां, ग्राम पंचायत टपरे के आंगनबाड़ी केंद्र टपरे और ग्राम पंचायत पौहंज के आंगनबाड़ी केंद्र बनालग में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

पात्र महिला उम्मीदवार 26 नवंबर शाम 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 29 नवंबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी के कार्यालय में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed