{"_id":"632f2c5a1dfacb2bc1269829","slug":"the-posts-of-professors-will-be-filled-by-october-7-in-chakmoh-college-hamirpur-hp-news-sml4228012194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमोह कॉलेज में सात अक्तू बर तक भरे जाएंगे प्राध्यापकों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमोह कॉलेज में सात अक्तू बर तक भरे जाएंगे प्राध्यापकों के पद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ महाविद्यालय चकमोह में लंबे समय से खाली चल रहे प्राध्यापकों के पदों को भरने की अधिसूचना शनिवार को जारी हो गई है। एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने बताया कि बीबीएन कॉलेज में लंबे समय से प्राध्यापकों के पद खाली चले हुए थे। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही थी।
वहीं, विद्यार्थी भी बार-बार कॉलेज में प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। विद्यार्थियों की मांग और पढ़ाई को सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक माह के भीतर रिक्त प्राध्यापकों के पदों को भरने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र ,राजनीतिक शास्त्र, गणित विषयों के प्राध्यापकों के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। सभी प्रवक्ताओं को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राध्यापक पद की नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सात अक्तूबर तक कॉलेज प्रधानाचार्य के पास अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां यूजीसी और एचपीयू नॉर्मस के अनुसार की जाएंगी।