{"_id":"6579fca3f1aac267da06ead4","slug":"the-person-took-the-key-to-someone-elses-scooter-and-took-it-home-as-per-his-understanding-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16165-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अपनी समझ दूसरे की स्कूटी में चाबी लगा घर ले गया व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अपनी समझ दूसरे की स्कूटी में चाबी लगा घर ले गया व्यक्ति
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कस्बा बड़ा में बुधवार को एक व्यक्ति गलती से अपनी स्कूटी के बजाय किसी दूसरे व्यक्ति की स्कूटी को चाबी लगाकर घर पहुंच गया। दोनों स्कूटियां एक ही रंग की थीं और संयोग से एक ही जगह पर खड़ी की थीं। चाबी भी स्कूटी में लग गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ करने लग पड़ी। इससे पहले की पुलिस कस्बा बड़ा में कांगड़ा को ऑपरेटिव बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालती, कस्बा बड़ा के एक स्थानीय व्यक्ति ने खड़ी दूसरी स्कूटी के मालिक को पहचान लिया।
कांगड़ा बैंक के सामने खड़ी स्कूटी के मालिक को जब लोगों ने फोन कर पूछा कि आपकी स्कूटी कहां पर है तो उसने कहा कि वह तो ड्यूटी पर हैं। घर पर फोन करके पूछते हैं कि घर से कोई स्कूटी लेकर बाजार तो नहीं गया है। लोगों ने जब उस कर्मचारी को बताया कि आपकी स्कूटी बड़ा में कांगड़ा बैंक के सामने खड़ी है। कर्मचारी ने जब अपने घर पर फोन करके मालूम किया तो पता चलता कि उनके घर में जो मजदूर कार्य के लिए लगाए गए हैं, उन्हीं में से एक मजदूर स्कूटी लेकर बड़ा कस्बे में सामान लेने गया था। वह सामान लेने के बाद गलती से अपनी स्कूटी ले जाने की बजाए किसी ओर व्यक्ति की ही स्कूटी गलती से ले गया था।