फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Papalah link road will be renovated with Rs 33 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: पपलाह संपर्क मार्ग का 33 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार

Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Papalah link road will be renovated with Rs 33 lakh.
पपलाह संपर्क सड़क की खस्ताहाल स्थिति। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

विकास की बात

लोक निर्माण विभाग ने कार्य किया आवंटित, ग्रामीणों का मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की खराब दशा को सुधारा जा रहा है। इस कड़ी में पपलाह संपर्क सड़क के जीर्णोद्वार पर लोक निर्माण विभाग 33 लाख रुपये खर्च करेगा। करीब डेढ़ किलोमीटर संपर्क सड़क पपलाह गांव की करीब 1000 से अधिक आबादी को जोड़ती है।
बरसात में इस सड़क की हालत खराब हो गई थी। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को भी वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुरेश कुमार ने विभागीय प्राकलन के अनुसार 33 लाख रुपये की स्वीकृति करवाई है। सड़क के 200 मीटर क्षेत्र पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 200 मीटर में कंक्रीट की सड़क पक्की होगी, जबकि अन्य भाग में पैचवर्क किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि पपलाह संपर्क सड़क के टेंडर प्रकिया के बाद कार्य आवंटित हो गया है। इस सड़क पर करीब 500 मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक व कंक्रीट का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क के सुधारीकरण शुरू हो गया है। सड़क के किनारे क्रैश बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed