फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The nomination process was explained to the AROs of 44 panchayats of Bhoranj.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज की 44 पंचायतों के एआरओ को समझाई नामांकन प्रक्रिया

Thu, 07 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The nomination process was explained to the AROs of 44 panchayats of Bhoranj.
मिनी सचिवालय भोरंज में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में  भाग लेते अध
भोरंज(हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज की 44 ग्राम पंचायतों में वीरवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा ने अधिकारियों को नामांकन और चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई जाए, जिसकी जिम्मेदारी सहायक निर्वाचन अधिकारियों पर होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत सदस्य पद के लिए जमानत राशि 100 रुपये और महिलाओं व आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये निर्धारित है, जबकि प्रधान और उपप्रधान पद के लिए यह राशि क्रमशः 150 और 75 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन के समय जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नामांकन से जुड़ी सूचना प्रतिदिन पंचायत घर में प्रदर्शित करने और आपत्तियां केवल लिखित रूप में स्वीकार करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नामांकन पत्रों की छंटनी, चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी 44 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक सामग्री के साथ संबंधित पंचायतों के लिए रवाना कर दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बीडीओ कुलवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed