फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The new building of Sera School will be ready in one and a half months

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह में बनकर तैयार होगा सेरा स्कूल का नया भवन

Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The new building of Sera School will be ready in one and a half months
सेरा स्कूल का नव निर्मित भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में निर्माणाधीन भवन का कार्य डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा। बरसात की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधा से युक्त भवन की सुविधा मिलेगी।
स्कूल परिसर में निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन का 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है, जिसमें तीन मंजिलों को बनाने, टीन डालने, प्लास्टर, बिजली फिटिंग का कार्य कर लिया गया है। अब 10 फीसदी कार्य में रंग-रोगन और फर्नीचर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। भवन निर्माण कार्य पूरा होने से स्कूल में विद्यार्थियों को रसायनिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की लैब की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बीते वर्ष प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ की मांगों को सुनते हुए स्कूल में नए भवन के निर्माण कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया। मार्च 2023 में स्कूल के पुराने भवन को गिराकर नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो कि डेढ़ माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 204 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उचित भवन व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता था। अब स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नए भवन में उन्हें आधुनिक पुस्तकालयों और कक्षा कक्षों लैबों की पर्याप्त सुविधा मिलेगी।


कोट

पूर्व में स्कूल में भवन को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। डेढ़ माह के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे स्कूल में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-बीएल कौशल, प्रधानाचार्य, सेरा स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed