फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The miscreants stole jewelery and cash worth lakhs by offering Rs 500 in the home temple.

Hamirpur (Himachal) News: शातिरों ने घर के मंदिर में 500 रुपये चढ़ाकर लाखों के गहने-नकदी चुराई

Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stole jewelery and cash worth lakhs by offering Rs 500 in the home temple.
बड़सर के ननावां गांव में हुई चोरी में तोड़े के दौरान घर पर बिखरा सामान। स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत ननावां गांव में महाकुंभ में गए परिवार के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। इस दौरान चोरों ने घर में बने मंदिर में 500 रुपये चढ़ाकर लाखों के गहने और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

वहीं, आस-पड़ोस के लोगों को चोरी का शक न हो, इसके लिए शातिरों ने एक नया ताला घर के मुख्य गेट पर भी लगा दिया। चोरी का खुलासा तब हुआ, जब परिवार महाकुंभ से एक सप्ताह बाद घर लौटा। घर से शातिरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई है। परिवार का दावा है कि घर में 60 तोले सोने के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी रखी थी, जो कि चोरी हो गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संतोष सिंह निवासी ननावां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 31 जनवरी को उनका पूरा परिवार प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान के लिए गया हुआ था। बुधवार देर रात जब वह घर पहुंचे, तो घर के मुख्य गेट पर ताला बदला हुआ था। जब वह दूसरे गेट से अंदर पहुंचे तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखे हुए लाखों रुपये के गहने और शगुन के लिफाफे और नकदी गायब मिली। उन्होंने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोरी के दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। संतोष ने कहा कि चोरों ने गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया है। चोरी के दौरान कपड़ों के बीच रखी हुई 12 हजार रुपये की नकदी बच गई, लेकिन लाखों रुपये का सामान गायब है। चोरों ने घर के मंदिर में 500 रुपये चढ़ाए हैं और मुख्य गेट पर नया ताला लगा दिया है।
वहीं, चोरी के मामले में जुटी पुलिस टीम ने जांच के दौरान कनोह गांव में हुई चोरी के एक सामान सबूत जुटाए हैं। चोरी करने आए हुए गिरोह ने कनोह गांव की भांति ही ननवां गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


एक ही तरीके से हो रही चोरियां
बड़सर में 31 जनवरी की रात को कनोह गांव में भी एक साथ चार घरों में चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें भी घटना के दौरान तीन परिवार घर से बाहर थे। दोनों चोरी की वारदातों में एक पैट्रन पुलिस जांच में सामने आया है।

दो माह में बड़सर में 50 चोरियां
उपमंडल बड़सर में बीते दो माह में छोटी से बड़ी चोरियों के 50 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन एक भी मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। दुकानों से नकदी, मंदिर में चोरी और रिहायशी क्षेत्रों से लाखों रुपये की चोरियां हुई हैं।



कोट

ननावां गांव में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। चोरी किए सामान और गहनों की सही कीमत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed