फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The medical college slips will soon be placed at the counter and the employees will

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर शीघ्र रखे जाएंगे और कर्मचारी

Sat, 07 Sep 2024 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने किया पत्राचार
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के लिए लिखा

वर्तमान में दो ही महिला कर्मचारी बनाती हैं पर्ची, होती है दिक्कत

ऑनलाइन सिस्टम होने से होती है खासी परेशानी, लगी रहती हैं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर समस्याओं के निदान के लिए अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है। यहां पर शीघ्र और कर्मचारी तैनात करने की मांग की है। वर्तमान समय में पर्ची काउंटर पर महज दो महिला कर्मचारी पर्चियां बनाती हैं। जबकि, मरीजों की संख्या सैकड़ों में होती है। पर्ची बनाने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घंटों तक कतार में लगना पड़ता है। कर्मचारियों की कमी को दूर करने और इस समस्या का हल करने के लिए पत्राचार किया गया है। मरीजों नीलम, कामिनी, रीना, बलदेव, प्रीति आदि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने के लिए खासी परेशानी होती है।



यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर लगे हैं। सीनियर सीटिजन काउंसिल के लिए अलग से काउंटर है लेकिन हर काउंटर पर लंबी कतार होती है। कर्मचारियों की कमी के कारण और परेशानी होती है और समय अधिक लगता है। वर्तमान में पर्ची काउंटर पर ऑनलाइन सिस्टम से पर्ची बनाई जाती है। ऐसे में और समय लग जाता हैै। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि पत्राचार किया गया है। उच्च अधिकारी ही इस बारे में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed