फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The main pipeline of Lagwalti-Bamsan lift drinking water scheme broke

Hamirpur (Himachal) News: लगवालती-बमसन उठाऊ पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन टूटी

Sun, 21 Sep 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Sep 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
The main pipeline of Lagwalti-Bamsan lift drinking water scheme broke
कुज्याबल में टूटी लगवालत्ती उठाऊ पेयजल योजना के मुख्य पाइपलाइन। स्रोत : जागरूक पाठक
भोरंज की चार पंचायतों में गहराया पेयजल संकट, वेल्डिंग कार्य करना मुश्किल
विज्ञापन

पेयजल योजना से उपमंडल की भोरंज, लुद्दर महादेव, लगमन्वीं और मुंडखर पंचायत में होती है पानी की आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के तहत आने वाली लगवालती-बमसन उठाऊ पेयजल योजना को बारिश से काफी नुकसान हुआ है। योजना की मुख्य पाइपलाइन बाकर खड्ड में कुज्यावल के पास टूट गई है। चार पंचायतों के गांवों को पानी की सप्लाई प्रभावित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। लगवालत्ती-बमसन उठाऊ पेयजल योजना से भोरंज उपमंडल की चार पंचायतों भोरंज, लुद्दर महादेव, लगमन्वीं और मुंडखर पंचायत के कुछ हिस्से को पानी की आपूर्ति की जाती है।

बाकर खड्ड में आई बाढ़ के कारण योजना की मुख्य पाइप लाइन का कुछ भाग टूट कर बह गया है। खड्ड में पानी का बहाव तेज होने के कारण जल शक्ति विभाग के लिए जोड़ना बेहद मुश्किल हो रहा है। पाइनलाइन को जोड़ने के लिए वेल्डिंग का कार्य होना है। एक हिस्सा भूस्खलन से भी टूटा है। इससे पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। सचूही उठाऊ पेयजल योजना को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


लोगों को स्थानीय पेयजल योजनाओं से पानी की सप्लाई दी जा रही है। बाकर खड्ड में पानी के स्तर कम होते ही पाइनलाइन को जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए विभागीय कर्मचारी रात दिन कार्य में लगे हुए हैं। आशीष देव, जल शक्ति विभाग उप मंडल सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed