{"_id":"64c55b8cdc4d1492cc0953c6","slug":"the-machinery-of-nh-construction-company-broke-the-wire-the-villagers-blocked-the-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-4471-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कंपनी की मशीनरी ने तोड़े तार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कंपनी की मशीनरी ने तोड़े तार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर से मंडी के लिए निर्मित हो रहे डबल लेन एनएच-03 के प्रभावितों की अनदेखी को लेकर शनिवार को सपनेहड़ा में ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ चक्का जाम कर दिया। बिजली की बहाली न होने पर लोगों का गुस्सा फिर फूट गया। मौके पर टौणीदेवी तहसील के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, कानूनगो राज कुमार, पटवारी सतपाल, अवाहदेवी पुलिस चौकी के इंचार्ज दुर्गा दास पहुंचे। एनएचएआई की ओर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अनय सिंह भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों जोग राज, पुरुषोत्तम चौहान, कुलदीप सिंह, मेहर सिंह, मिलाप चंद, राजमल, बिहारी लाल, अजय कुमार मनोहर लाल, प्रीतम चंद, पुरुषोत्तम, सेठी, मिलाप रोहित आदि ने बताया कि निर्माण कंपनी की भारी मशीनरी हर दूसरे दिन बिजली के तार तोड़कर चली जाती है। इससे उन्हें 48-48 घंटे अंधेरे में रहना पड़ता है। निर्माण कंपनी के अधिकारी फोन उठाकर राजी नहीं। शुक्रवार से गांव में बिजली बाधित है। बिजली गुल रहने से मोबाइल चार्ज से लेकर वाटर लिफ्टिंग तक के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरन उन्हें शनिवार को चक्का जाम कर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचानी पड़ी। इससे पूर्व भी एनएच प्रभावित जिला प्रशासन, विधायक और केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन निर्माण कंपनी की कोताही से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
यूं मानें ग्रामीण और खुला जाम
सपनेहड़ा में एनएचएआई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अनय कुमार ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन पुलिस के समक्ष दिया कि दो अगस्त तक बिजली का खंभा बदल दिया जाएगा। 40 परिवारों की बिजली वैकल्पिक रूप से जल्द बहाल कर दी जाएगी। जब तक नया खंभा लगाकर बिजली के तार ऊंचे नहीं किए जाते, कंपनी की हैवी मशीनरी बराड़ा से सपनेहड़ा की ओर नहीं आएगी। अवाहदेवी पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गादास ने बताया कि लोगों को दिक्कतें आ रही हैं, जिसे निर्माण कंपनी की ओर से शीघ्र हल करने का लिखित आश्वासन लिया गया है।
तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा फिर पहुंचे जनता के बीच
एनएच पीड़ितों के बीच हमेशा दिखने वाले टौणीदेवी तहसील के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा सपनेहड़ा में भी लोगों की समस्याएं सुनते दिखे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और एनएचएआई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के बीच लिखित समझौते के बाद निर्माण कंपनी की गाड़ियों को भी छोड़ दिया गया। जबकि, आम ट्रैफिक इससे पहले ही बहाल हो गया था।