फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The land dispute turned into a bloody struggle, the women were bled

खूनी संघर्ष में बदला जमीनी विवाद, लहूलुहान हुईं महिलाएं

Tue, 07 Sep 2021 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The land dispute turned into a bloody struggle, the women were bled
बटूरडा में हुई मारपीट में घायल महिला। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। बटूरड़ा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद पर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद एक पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष ने 112 नंबर पर शिकायत की है। दूसरे पक्ष का देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो पाया। दूसरे पक्ष की चार महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं और वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंची। सोमवार को बटूरड़ा गांव की पूनम देवी पत्नी दीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि माया देवी, कांता देवी, मीरा देवी और सुनीता देवी उसके ससुर के साथ मारपीट कर रही थीं। जब वह बीचबचाव में गई तो इन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

इससे उसके बाजू और सिर पर चोटें आई हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की चार महिलाएं भी घायल हैं। इन महिलाओं ने पूनम देवी के पति दीप सिंह के खिलाफ तेजधार हथियार से हमला कर इन्हें घायल करने के आरोप लगाए हैं। यह महिलाएं खून से लथपथ अस्पताल पहुंची और एक महिला के बेटे पंकज ने बताया कि उन्होंने 112 नंबर पर इसकी शिकायत की है। जबकि शाम को उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक से भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी जमीनी विवाद को लेकर इन महिलाओं की गेहूं की फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दी थी। इन चार महिलाओं में से तीन और पूनम देवी को भोटा से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उधर, थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पूनम देवी की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। कहा कि इस मारपीट के मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जमीनी विवाद के चलते यह मारपीट हुई है।

बटूरडा में हुई मारपीट में घायल महिला।

बटूरडा में हुई मारपीट में घायल महिला।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed