फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The journey from Hamirpur to Avahdevi will be completed in half an hour

Hamirpur (Himachal) News: आधे घंटे में पूरा होगा हमीरपुर से अवाहदेवी तक का सफर

Tue, 13 May 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The journey from Hamirpur to Avahdevi will be completed in half an hour
एनएच 03 निर्माण कंपनी की ओर थाना दरोगन से पुलिस चौकी टौणी देवी तक बनाया जा रहा बाइपास। संवाद - फोटो : एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर फिर लगाए गए कंक्रीट बोल्डर।
टौणी देवी (हमीरपुर)। जल्द ही हमीरपुर से अवाहदेवी का सफर आधे घंटे में पूरा होगा। हमीरपुर से अवाहदेवी का सफर अब 25 किमी से कम होकर 20 किमी रहेगा। एनएच तीन का निर्माण कार्य टौणी देवी में जारी है। यहां पर करीब आठ से दस बाईपास बनाए जा रहे हैं। बाईपास बनने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में कम समय लगेगा। कुछ बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, कुछ का कार्य प्रगति पर है। एनएच तीन निर्माण कंपनी का दावा है कि जल्द ही सभी बाईपास का कार्य पूरा किया जाएगा। हमीरपुर से अवाहदेवी तक सफर तय करने में करीब 50 से 55 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन



गौर रहे कि एनएच तीन का निर्माण कार्य काफी सालों से जारी है। निर्माण कार्य के दौरान लोगों ने काफी दिक्कतें झेली हैं। जैसे-जैसे कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे लोगों को सुविधाएं मिलना शुरू हो गई हैं। यहां पर सड़क को पक्का करने का कार्य भी जारी है। एनएच तीन निर्माण कंपनी साइट इंजीनियर सुशील ठाकुर ने कहा कि कंपनी की ओर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ जगह पर बाईपास बनाए जा रहे हैं। कुछ बाईपास का कार्य समाप्त होने की कगार पर है।
विज्ञापन



कोट से समीरपुर की दूरी रहेगी 14 किमी
एनएच का निर्माण कोट से लेकर अवाहदेवी तक हमीरपुर की सीमा में किया जा रहा है। पहले कोट से अवाहदेवी की दूरी 18 किमी थी जो कि घटकर अब 14 किमी रह जाएगी। ऐसे में सभी बाईपास के शुरू होते ही सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर मिल रही बाईपास सुविधा
थाना दरोगन से पुलिस चौकी टौणी देवी, टौणी देवी स्कूल से उहल चौक तक, कोल्हूसिद्ध से झनिक्कर, पटनौण चौक से लेकर बराड़ा स्कूल, पंजोत से टिक्करी, अवाहदेवी पुलिस चौकी से पीछे टीहरा चौक में, समीरपुर से संगरोह तक बाईपास की सुविधान मिलेगी। कुछ बाईपास में अभी कटिंग कार्य हो रहा है। सात बाईपास बनकर तैयार हैं जबकि तीन का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed