फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The growing threat of stray dogs, and the lack of shelters has created panic among residents.

Hamirpur (Himachal) News: आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, शेल्टर न बनने से लोगों में दहशत

Tue, 31 Mar 2026 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 31 Mar 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर शहर के हर वार्ड में घूमते रहते हैं 10 से 15 की संख्या में कुत्तों के झुंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हमीरपुर शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर निगम के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में 10 से 15 कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ये कुत्ते कई बार राह चलते लोगों पर हमला भी कर देते हैं।

सुजानपुर में एक आवारा कुत्ते द्वारा 28 लोगों को काटने की घटना के बाद प्रशासन ने कुत्तों के वैक्सीनेशन और नसबंदी का अभियान शुरू किया था, लेकिन अब तक उनके लिए स्थायी शेल्टर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते कुत्ते झुंड बनाकर शहर में इधर-उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में एक प्रवासी युवती पर आवारा कुत्ते के हमले की घटना सामने आई, जिसमें वह घायल हो गई। इसके अलावा, मुख्य बाजार में एक कुत्ते की सड़क दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।


कोट :

नगर निगम के तहत अभी शेल्टर हाउस नहीं बना है। ऐसे में कुत्तों को वैक्सीनेशन और नसबंदी के बाद वहीं छोड़ा जाता है जहां से लाया गया है। शेल्टर हाउस के लिए पशुपालन विभाग से संपर्क किया गया है। शेल्टर हाउस बनने के बाद लावारिस कुत्तों को वहां पर छोड़ा जाएगा। -राकेश कुमार आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed