Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The government should build parking facilities and an open ground at the old bus stand site, instead of shops.

Hamirpur (Himachal) News: पुराने बस अड्डे पर दुकानें नहीं, पार्किंग और खुला मैदान बनाए सरकार

Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित मौजूदा बस अड्डे की जमीन पर प्रस्तावित सिटी सेंटर को लेकर व्यापार मंडल ने सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर को नए व्यावसायिक परिसर से अधिक पार्किंग सुविधा और खुले सार्वजनिक मैदान की जरूरत है।
विज्ञापन

हमीरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर पुराने बस अड्डे की जमीन पर दुकानें बनाने के बजाय बेसमेंट में पार्किंग और ऊपरी हिस्से में खुला मैदान विकसित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल का कहना है कि हमीरपुर शहर में पहले से ही पार्किंग की भारी कमी है। बाजारों और मुख्य सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में पुराने बस अड्डे पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही व्यापार मंडल ने यहां खुले मैदान की जरूरत भी बताई है। व्यापारियों के अनुसार इस मैदान में रामलीला, हमीर उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसभाओं और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा। शहर के बीचोंबीच फिलहाल ऐसा कोई बड़ा सार्वजनिक स्थान उपलब्ध नहीं है।
गौरतलब है कि करीब 150 करोड़ रुपये की प्रस्तावित सिटी सेंटर योजना के पहले चरण के लिए 60 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी किए जा चुके हैं। योजना के प्रारूप में तीन बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग के अलावा दुकानें, फूड कोर्ट और अन्य सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
हालांकि, साइट विभाग को सौंपने और निर्माण प्रक्रिया में देरी हुई है। व्यापार मंडल चाहता है कि सरकार शहर की जरूरतों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजना के मौजूदा स्वरूप पर दोबारा विचार करे, ताकि पुराने बस अड्डे की जमीन का उपयोग शहरवासियों के व्यापक हित में किया जा सके।


सर्वे में 90 फीसदी ने खुला मैदान और पार्किंग को दी तरजीह
व्यापार मंडल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा जानकारी में आंतरिक सर्वे का हवाला दिया है। इसके अनुसार 46 प्रतिशत ने बेसमेंट पार्किंग और ऊपर खुला मैदान बनाने, 29 प्रतिशत ने दुकानें न बनाकर पार्किंग और मैदान विकसित करने, 15 प्रतिशत ने सिटी सेंटर का विरोध करने और 10 प्रतिशत ने विरोध नहीं करने की राय दी। मंडल का दावा है कि करीब 90 प्रतिशत व्यापारी दुकानें नहीं, बल्कि पार्किंग और खुला मैदान चाहते हैं।


कोट
मुख्यमंत्री से आग्रह है कि पुराने बस अड्डे की भूमि पर पार्किंग और खुला मैदान विकसित किया जाए। इससे शहर की पार्किंग समस्या दूर होगी और सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी स्थान मिलेगा। उम्मीद है कि सरकार शहर की इस जरूरत को समझेगी। -सुमित ठाकुर, अध्यक्ष, जिला व्यापार मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article