{"_id":"686826711b4edfa92f0f7bcd","slug":"the-footpath-built-three-months-ago-was-broken-the-road-was-also-uprooted-potholes-were-formed-again-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-160269-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पहले बना फुटपाथ टूटा, सड़क भी उखड़े, पुन: पड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह पहले बना फुटपाथ टूटा, सड़क भी उखड़े, पुन: पड़े गड्ढे
Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
भोटा चौक हमीरपुर पर टूटा फुटपाथ का हिस्सा।संवाद
हमीरपुर। लोअर बाजार हमीरपुर के प्रमुख भोटा चौक पर तीन माह पूर्व बनाया गया फुटपाथ टूटना शुरू हो गया है। बरसात के शुरू होते ही फुटपाथ के साथ बनी सड़क पर भी गड्ढे पड़ गए हैं।
इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे आसपास दुकानदारी करने वाले दुकानदारों को भी खासा परेशान होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों राकेश, सुनील, राजेंद्र शर्मा, नीलम कुमारी, पुष्पा देवी, राजकुमार आदि ने कहा कि कुछ समय पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये का बजट खर्च करके फुटपाथ का निर्माण और सड़क पर पड़े गड्ढों में पैचवर्क किया गया था, ताकि लोगों काे आने जाने में परेशानी न हो, लेकिन मरम्मत के छह माह से पूर्व ही फुटपाथ का टूटना विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को सड़क पर पैचवर्क करने और टूटे हुए फुटपाथ की मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
-संजय कटोच, पीडब्ल्यूडी, हमीरपुर