फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The fallen tree has not been removed from Maharana Pratap Park even after a week

Hamirpur (Himachal) News: महाराणा प्रताप पार्क से हफ्ते बाद भी नहीं उठाया गिरा हुआ पेड़

Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के महाराणा प्रताप पार्क में एक सप्ताह पहले गिरे चीड़ के पेड़ को अभी तक नहीं उठाया गया है। इससे पार्क में खेलने आने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, चीड़ के पेड़ के कारण झूले सहित ओपन एयर जिम के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें भी अभी तक ठीक नहीं किया गया है। लोक निर्माण विभाग कॉलोनी के साथ स्थित इस पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सैर करने के लिए बच्चों के साथ लाते हैं। हालांकि, पेड़ के गिरने से लोग पार्क में जाने से गुरेज कर रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे यहां पर गिरे हुए इस पेड़ पर भी चढ़ रहे है, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी पार्क में डंगा गिरने से काफी नुकसान हुआ था। नगर निगम हमीरपुर की ओर से डेढ़ वर्ष पूर्व 10 लाख रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यींकरण कार्य करवाया गया है। वहीं, अब झूलों और ओपन एयर जिम के उपकरणों के टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पार्क के साथ बनाई गई पार्किंग में चौकीदार का कमरा भी है। पेड़ को हटाने के बारे में अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक पेड़ को हटाने के लिए कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही पार्क का निरीक्षण कर कर्मचारियों को पेड़ हटाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
-अभिषेक कुमार गर्ग, आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed