{"_id":"610595558ebc3ec1525e7ce5","slug":"the-exercise-to-open-agriculture-and-horticulture-development-office-in-lambalu-started-hamirpur-hp-news-sml3788435200","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपतहसील के बाद अब लंबलू में कृषि व उद्यान विकास कार्यालय खोलने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपतहसील के बाद अब लंबलू में कृषि व उद्यान विकास कार्यालय खोलने की कवायद शुरू
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से जाहू रोड पर स्थित लंबलू कस्बा में उपतहसील की अधिसूचना जारी होने के बाद अब कृषि विकास अधिकारी और उद्यान विकास अधिकारी का कार्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गई है।
स्थानीय पंचायत प्रधान ने ये दोनों कार्यालय खोलने के लिए कृषि एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर से पत्राचार किया है। इस पर मंत्री ने संबंधित विभाग को इन कार्यालय को खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई 15 दिन के भीतर पूरी कर संबंधित विभाग को इसकी प्रपोजल बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद यह कार्यालय और स्टाफ स्वीकृत होंगे। लंबलू में दोनों कार्यालय खुलने से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। वहीं, लंबलू पंचायत के घुराड़ गांव में बनने वाले गो धाम के लिए जिस समिति का गठन किया गया था, उसका पंजीकरण भी उमापति गो धाम के नाम से सहकारी सभा के रूप में हो गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि लंबलू में कृषि एवं उद्यान विकास अधिकारी के कार्यालय खोलने की मांग मंत्री से की गई है। मंत्री ने संबंधित विभाग को इसकी प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रपोजल के बाद पद स्वीकृत होंगे। पंचायत के पास कार्यालय खोलने के लिए भवन भी है।