फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The dug up lane in ward number five and two has not been paved

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर पांच और दो में उखाड़ी गली नहीं हुई पक्की

Tue, 20 May 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The dug up lane in ward number five and two has not been paved
नादौन नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में पेयजल पाइप डालने के लिए उखाड़ी गई गली। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर पांच और दो में एक माह से जल शक्ति विभाग की ओर पेयजल पाइपें दबाने का कार्य
विज्ञापन

किया जा रहा है। कई जगह पेयजल पाइपें दबाने का कार्य पूरा तो गया है लेकिन बावजूद इसके उखाड़ी गई गली को पक्का नहीं किया गया है। गली की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को वार्डों की गलियों में पैदल चलना दुभर हो गया है। लोगों ने कहा कि कई बार इन गलियों की मरम्मत करने के लिए संबंधित विभाग और ठेकेदार को बताया जा चुका है परंतु अभी तक पेयजल पाइप दबाने के लिए उखाड़ी गई गलियों से ना तो मलवा हटाया गया है और ना ही उनका मरम्मत कार्य किया गया है।
वार्ड नंबर दो में जैन चौक के नजदीक बाजार को जाने वाली गली में लगभग एक महीने पहले गली की खुदाई की गई है। वर्तमान में यहां पर पेयजल पाइप दबाने का कार्य पूरा हो चुका है परंतु अभी तक गली की मरम्मत नहीं की गई। यदि विभाग ने इस कार्य को जल्दी से पूरा नहीं किया गया तो विपरित मौसम में इन दोनों वार्डों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से इस ओर शीघ्र ध्यान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

कोट

-कुछ जगहों पर अभी तक पेयजल पाइपें डाली जा रही हैं। कार्य का निरीक्षण करके गलियों की मरम्मत करवा दी जाएगी।-राजीव सहगल, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोगों को समस्या ध्यान में है। जल शक्ति विभाग से आग्रह किया गया है कि गलियों की मरम्मत जल्द करवाई जाए।-रमन शर्मा, सचिव, नगर परिषद नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed