{"_id":"677d7554530106533e0df424","slug":"the-driver-died-not-due-to-heart-attack-but-due-to-being-hit-by-a-hydra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-145324-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हृदयघात से नहीं हाइड्रा की चपेट में आने से हुई थी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हृदयघात से नहीं हाइड्रा की चपेट में आने से हुई थी चालक की मौत
Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत बाईपास फोरलेन निर्माण कार्य में हाइड्रा चालक की मौत हृदयघात से नहीं बल्कि हाइड्रा की चपेट में आने से हुई थी। हालांकि पहले हृदयघात से मौत की आंशका जताई गई थी लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता लग पाया है। मृतक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पसलियों में गहरी चोट के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर आरएफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जिसके आधार पर अब मामले में और भी धाराएं जोड़ी गई हैं। मृतक ओम प्रकाश आयु 49 वर्षीय निवासी उत्तरप्रदेश हाइड्रा चालक था। हमीरपुर बाइपास फोरलेन कार्य में वह कार्यरत्त था। 27 दिसंबर को चालक की मौत हो गई थी। एसपी भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन