फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The dream of ropeway in Baba Balak Nath temple did not come to fruition

Hamirpur (Himachal) News: जमीन पर नहीं उतरा बाबा बालक नाथ मंदिर में रोपवे का सपना

Sat, 31 Aug 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट में मंजूरी के बावजूद अभी तक जमीन स्तर पर कार्य नहीं
विज्ञापन


हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं बाबा बालक नाथ के दरबार

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रोपवे बनाने का सपना अभी तक जमीन पर नहीं उतर पाया है। मंत्रिमंडल में फैसला हुए एक माह बीत चुका है लेकिन जमीन पर प्रोजेक्ट नहीं उतरा है। अभी तक प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है।

मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को रोपवे की बेहतरीन सुविधा मिलनी थी। रोपवे निर्माण कार्य के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ओर से दियोटसिद्ध क्षेत्र को विकसित करने के लिए सर्वे किया गया था। अब रोपवे बनाने को लेकर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। धौलगिरी पर्वत पर विराजमान बाल योगी बाबा बालक नाथ मंदिर से सरकार को भी हर साल श्रद्धालुओं से चढ़ावे के रूप में करोड़ों की आमदनी होती है। इस आमदनी के बावजूद यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वे तमाम सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं जिसके वे हकदार हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टैक्सी स्टैंड से मंदिर तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधा मिले, ऐसा सुनिश्चित किया जाना है। इस कार्य को प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर पूरा किया जाना है। न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप चंदेल ने कहा कि उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रोपवे बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर में रोपवे का निर्माण करने के लिए सरकार ने मंत्रिमंडल बैठक में हरी झंडी दी है। जल्द ही सरकार के निर्देशों पर आगामी कार्य होगा।
विज्ञापन






लोगों ने जल्द निर्माण की उठाई मांग



व्यवसायी शुभम जगोता ने कहा कि रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को बहुत फायदा होगा। भीड़भाड़ वाले दिनों में ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। गाड़ियां मेलों के दौरान अपर बाजार तक नहीं जाती हैं। श्रद्धालु गाड़ियां लोअर बाजार की पार्किंग में पार्क कर रोपवे के माध्यम से सिद्ध गुफा के पास पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






होटल मलिक अमर गुप्ता का कहना है कि रोपवे का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो ताकि धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध हो। यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।





स्थानीय निवासी दीपक कपिलेश ने कहा कि क्षेत्र में रोपवे बनेगा। यह कई वर्षों से सुनते आ रहे हैं लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। कैबिनेट में इस प्रोजेक्ट पर मोहर लग गई है। शायद अब यह पूरा हो जाए।






चकमोह व्यापार मंडल के उपप्रधान सतीश महाजन ने कहा कि क्षेत्र में रोपवे बनने से पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय व्यवसायियों को इसका लाभ होगा। साथ ही हमीरपुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed